हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home सरसा Fraud: ऐलनाबा...

    Fraud: ऐलनाबाद निवासी पिता-पुत्री सहित तीन के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

    Kaithal News
    Kaithal News: डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर 4 युवकों से ठगे 1.20 करोड़ रुपए

    Fraud: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला के ऐलनाबाद निवासी पिता पुत्री सहित तीन लोगों द्वारा आरपीएससी की व्याख्याता भर्ती 2022 में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली विवाहिता को साक्षात्कार में पास करवाने का झांसा देकर नौकरी लगवाने की एवज में नौ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेशों पर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला की सदर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। Sirsa News

    न्यायालय में दिए बयान में विवाहिता के पति ने बताया कि हरियाणा के ऐलनाबाद में सीडीपी आफिस के निकट वार्ड नंबर 13 निवासी वर्षा झाझड़िया, वर्षा के पिता निरंजन जाट व वर्षा की सहेली ममता रानी ने उसकी पत्नी को व्याख्याता भर्ती के साक्षात्कार में पास करवाने का झांसा देकर 9 लाख 13 हजार रुपये हड़प कर लिए। इसकी जानकारी मिलने के बाद वर्षा झाझड़िया, उसके पिता निरंजन जाट व ममता रानी ने उनसे संपर्क किया और बताया कि उनके बड़े-बड़े राजनेताओं व अधिकारियों के साथ संबंध हैं।

    वे साक्षात्कार में पास करवा देंगे जबकि उन्हें इसकी एवज में रुपये देने होंगे। उनकी बातों पर विश्वास करके पीड़ित पक्ष ने आरोपितों को अलग-अलग किस्तों में नौ लाख 13 हजार रुपये दे दिये। विवाहिता का इंटरव्यू हो गया। इसी दौरान न्यायालय में रिट लगने के कारण भर्ती के परिणाम पर रोक लग गई। बाद में नवंबर 2023 के दौरान जब साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित हुआ तो उसमें पीड़ित की पत्नी पास नहीं हो पाई। इसके बाद जब उन्होंने आरोपितों से रुपया वापस मांगा, तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। Sirsa News

    Earth could now be a day 25 hours : चंद्रमा जा रहा पृथ्वी से दूर, वैज्ञानिकों ने किया ये चौंकाने वाल…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here