हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुडुचेरी में ...

    पुडुचेरी में लॉकडाउन उल्लंघन पर विधायक पर मामला दर्ज

    Case filed

    पुड्डुचेरी (एजेंसी)। पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने गुरुवार को कहा कि कामराज नगर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जॉन कुमार को लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सुश्री बेदी ने व्हाट्स ऐप पर कहा कि आपदा प्रबंधन कानून के तहत जॉन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन होने के बावजूद जॉन कुमार ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से 200 से अधिक लोगों को अपने घर के बाहर इकट्ठा होने दिया और व्यक्तिगत रूप से डोल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सामूहिक सूचना और मीडिया संदेशों के बावजूद उन पर कानून के उल्लंघन के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

    • पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र यादव की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन के प्रवर्तन में सुधार हुआ है और जनता जागरूक है।
    • आवश्यक आपूर्ति और कर्मियों को ले जाने वाले वाहन आ जा रहे और प्रतिदिन स्थिति में सुधार हो रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।