हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मकान खरीद-फरो...

    मकान खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने वाले के विरूद्ध मामला दर्ज

    Kairana News
    दहेज हत्या में पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    अबोहर। नई आबादी गली नं.1 में स्थित एक मकान का सौदा शिकायतकर्ता के साथ करने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति को बच देने के मामले में नई आबादी गली नं.1 निवासी आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी-2 अबोहर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई फतेह चन्द कर रहे हैं। (Case Registered)

    थाना सिटी-2 के एसएचओ बलदेव सिंह के अनुसार नई आबादी गली नं.1 निवासी सुनहरी पाल (पुत्र बख्तावर लाल) ने 26 सितम्बर 2019 को पुलिस उच्चाधिकों को शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि नई आबादी गली नं.1 निवासी सतपाल (पुत्र ठाकर दास) ने अपने मकान बेचने का इकरारनामा उसके साथ करने के बावजूद उक्त मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। सुनहरी पाल की शिकायत पर आरोपी सतपाल के विरूद्ध थाना सिटी-2 अबोहर में मामला दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।