हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड नैनीताल में फ...

    नैनीताल में फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले आये सामने, जांच शुरू

    nainital
    nainital नैनीताल में फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले आये सामने, जांच शुरू

    नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार को फर्जी आधार कार्ड बनाने का कथित मामला सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल आजकल सरोवर नगरी में किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी दौरान कथित रूप से अब्दुल अलीम खान और उसके परिजनों का आधार कार्ड संदिग्ध पाये गये हैं। आधार कार्ड में 21, बड़ा बाजार मल्लीताल का जो पता दिया गया है वह संदिग्ध पाया गया। यह आवास अमित लाल साह पुत्र सुंदर लाल साह के नाम पर है। इस मामले के सामने आने के बाद अमित लाल साह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पैतृक आवास पर जो आधार कार्ड बनाये गये हैं वह फर्जी है।

    उनका उसके परिवार से कोई संबंध नहीं है और न ही कभी उक्त आवास पर कोई रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी अनुमति भी किसी को नहीं दी है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मीणा ने मल्लीताल के उपनिरीक्षक दीपक कार्की को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर गहनता से जांच के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने धारा 420 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि न केवल अब्दुल अलीम खान बल्कि उसके परिजनों के आधार कार्ड भी उक्त पते पर बनाये गये हैं। वर्ष 2015 में बनाये गये इन आधार कार्ड का विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं में प्रयोग किया गया है।