हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana New R...

    Haryana New Rule: सावधान, हरियाणा के इन जिलों में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिये वजह

    Haryana New Rule
    Haryana New Rule: सावधान, हरियाणा के इन जिलों में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिये वजह

    Haryana New Rule: फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के क्षेत्र (एनसीआर) के तीन जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में 10 सालों से पुराने डीजल वाहनों और 15 सालों से पुराने पेट्रोल वाहनों पर सख्ती शुरू होने जा रही है। हालांकि इन तीनों जिलों में यह सख्ती 4 माह बाद यानी 1 नवंबर से लागू होगी, लेकिन दिल्ली में इसे 1 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा।

    Weather: आसमान में दिखा ऐसा नजारा, देखकर डर गए लोग, बोले- यह क्या…मौसम विभाग का भी अपडेट देख लो

    सबसे पहला कदम होगा कि इन वाहनों को किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों पर विशेष आॅटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जाएंगे। दूसरी सख्ती के रूप में वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

    एनसीआर क्षेत्र में यह जुर्माना कितना होगा, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। मगर, दिल्ली में 4 पहिया वाहनों पर 10 हजार और दोपहिया वाहनों पर 5 हजार जुर्माना निर्धारित किया गया। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी कमीशन आॅफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने यह आदेश हर रोज बढ़ते पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए जारी किए हैं।
    आयोग की ओर से जारी आदेश में प्रथम चरण के बाद साल 2026 में दूसरा चरण शुरू होगा। इसे भी एक नवंबर, 2026 से ही शुरू किया जाएगा।