हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home कारोबार सीबीडीटी ने क...

    सीबीडीटी ने किया 1,21,607 करोड़ रूपये का रिफंड

    CBDT Refund

    नयी दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( सीबीडीटी) ने पिछले छह माह से अधिक अवधि में 35.93 लाख करदाताओं को 1,21,607 करोड़ रुपये का कर रिफंड किया है। बोर्ड की तरफ से बुधवार को दी गई जानकारी में बताया गया कि इस वर्ष एक अप्रैल से छह अक्टूबर तक 35.93 लाख करदाताओं को 1,21,607 करोड़ रुपये का कर रिफंड किया गया है। उक्त राशि में से 33,238 करोड़ रुपये 34,09,246 निजी रिफंड के थे। कंपनी रिफंड के 183773 मामलों मे 88,370 करोड़ रुपये रिफंड किये गए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।