हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश सीबीआई ने कार...

    सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम से तीसरे दिन भी की पूछताछ

    Karti Chidambaram sachkahoon

    नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) से कथित रूप से रिश्वत लेकर चीनी नागरिकों को वीजा देने के एक मामले में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी पूछताछ की। सीबीआई के सूत्रों ने यह जानकारी दी। चिदंबरम से चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने के संबंध में सीबीआई ने शुक्रवार को सात घंटे तक पूछताछ की थी, जिसके अगले दिन आज शनिवार को वह एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे।

    कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने सूचना और प्रौद्योगिकी की संसदीय स्थायी समिति से संबंधित अत्यंत गोपनीय कागजात जब्त कर लिए। उन्होंने बिरला को लिखे पत्र में कहा कि वह इस समिति के सदस्य भी हैं। चिदंबरम ने बिरला से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा।

    चिदंबरम (Karti Chidambaram) ने लिखा, ‘सीबीआई की यह कार्रवाई संसदीय विशेषाधिकार का उलंधन है। मैं पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक कार्रवाई का शिकार हुआ हूं। सीबाआई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीबीआई ने पिछले सप्ताह कार्ति चिदंबरम और उनके सहयोगी एस भास्कररमन के खिलाफ चेन्नई में प्राथमिकी दर्ज की थी।

    एजेंसी ने इन दोनों सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज की है, जिसमें पंजाब स्थित एक कंपनी का मालिक विकास मखारिया, अज्ञात लोक सेवक और निजी व्यक्ति शामिल हैं। सीबीआई ने दायर एफआईआर में भास्कररमन को कार्ति चिदंबरम की ओर से चीनी यात्रियों को विजा जारी करने के लिए कथित रूप से 56 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में उसे नंबर एक आरोपी बनाया है।

    इस एफआईआर में कार्ति चिदंबरम को नंबर दो आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने हालांकि इस मामले में चेन्नई में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के आवास और नयी दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास, सहित कुल दस जगहों पर छापेमारी की थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here