हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Delhi Bribery Case: सीबीआई की सख्त कार्रवाई! वरिष्ठ राजस्व अधिकारी 25 लाख लेते हुए गिरफ्तार

    CBI Delhi News
    Delhi Bribery Case: सीबीआई की सख्त कार्रवाई! वरिष्ठ राजस्व अधिकारी 25 लाख लेते हुए गिरफ्तार

    Delhi Bribery Case: नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति को पच्चीस लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी इस समय करदाता सेवा निदेशालय, नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर नियुक्त हैं। CBI Delhi News

    Delhi: दिल्ली के मद्रासी कैंप में तोड़फोड़ अभियान आरंभ, अर्धसैनिक बल और भारी पुलिस बल तैनात

    सीबीआई द्वारा रविवार को जारी विवरण के अनुसार, वर्ष 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी और उनके एक सहयोगी के विरुद्ध 31 मई 2025 को मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों ने एक व्यवसायी शिकायतकर्ता से पैंतालीस लाख रुपये की अवैध धनराशि की मांग की थी। यह मांग आयकर विभाग में अनुकूल रुख दिखाने, कानूनी कार्रवाई से राहत दिलाने और संभावित दंड से बचाने के बदले में की गई थी।

    शिकायत प्राप्त होने पर सीबीआई ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एक योजना बनाई और मोहाली स्थित एक आवास पर शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके पश्चात, नई दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में स्थित अधिकारी के निवास पर छापेमारी कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने यह भी बताया है कि दोनों आरोपितों को शीघ्र ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, दिल्ली, पंजाब और मुंबई में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान भी जारी है। इस प्रकरण की जांच अब भी प्रगति पर है और आगे और भी खुलासे संभव हैं। CBI Delhi News

    Russia Train accident: रूस में 24 घंटे में दूसरी ट्रेन दुर्घटना, पटरी से उतरी मालगाड़ी