हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश सीबीएसई 12वीं...

    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी

    पिछले साल से पांच प्रतिशत अधिक छात्र पास, छात्राएं हमेशा की तरह टॉप

    नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है और इस बार पांच प्रतिशत से अधिक छात्र भी पास हुए हैं। सीबीएसई द्वारा सोमवार को जारी नतीजों में त्रिवेंद्रम क्षेत्र 97.7 प्रतिशत के साथ सबसे पहले स्थान पर रहा है जबकि पटना क्षेत्र 74 .57 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे पायदान पर रहा है। इस वर्ष 92.15 प्रतिशत छात्राएं और 86.19 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जबकि 67.67 प्रतिशत किन्नर छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। देश के स्कूलों में जवाहर नवोदय विद्यालय 98.7 प्रतिशत नतीजों के साथ सभी स्कूलों में सबसे आगे है जबकि केंद्रीय विद्यालय संगठन 98.2 नतीजे के साथ दूसरे स्थान पर है। केंद्रीय तिब्बती स्कूल के नतीजे 98.23 प्रतिशत रहे। सरकारी स्कूल के नतीजे 94 ..94 प्रतिशत और सरकारी अनुदान वाले स्कूल 91.56 प्रतिशत नतीजे के साथ है।

    cbse result

    सीबीएसई की विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष 13109 स्कूल के 11,92,961 छात्रों ने परीक्षाएं दी जिनमें से 10,59,080 छात्र पास हुए और इस तरह इस साल 88.78 प्रतिशत नतीजे रहे जो पिछले साल की तुलना में 5.38 प्रतिशत अधिक है। इस साल पिछले साल की तुलना में कम छात्र परीक्षा में बैठे थे। विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष दूसरे स्थान पर बेंगलुरु 90.05 प्रतिशत नतीजे के साथ रहा जबकि चेन्नई में 96.17, दिल्ली पश्चिम 94.61, पूर्वी दिल्ली 92.24, पंचकूला 92.52, चंडीगढ़ 92.04, भुवनेश्वर 91.46, भोपाल 90.5, पुणे 90.24 , अजमेर 87.60 , नोएडा 84.87 , गुवाहाटी 83.37, देहरादून 83.22 और प्रयागराज 82.49 प्रतिशत रहा। इस वर्ष 95 प्रतिशत से अधिक पाने वाले छात्र 30,686 हैं जबकि 90% से अधिक पाने वाले छात्र 1,57,934 हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।