हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home सरसा Sirsa News: अ...

    Sirsa News: अब गांव मट्टदादू के चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी तीसरी आंख!

    Sirsa News
    Sirsa News: अब गांव मट्टदादू के चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी तीसरी आंख!

    पूरे गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव मट्टदादू अब पूरी तरह से तीसरी आंख के पहरे में महफूज रहेगा। रोजाना हो रही चोरी, छीना-झपटी तथा नशे पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम पंचायत मट्टदादू की ओर से बड़ी पहल की गई है। गांव मट्टदादू की सरपंच गगन रणदीप सिंह मट्टदादू ने बताया कि पूरे गांव को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में महफूज किया गया है। पहली बार गांव में महानगरों (मेट्रो) शहरों की तर्ज पर आईपी हाई डेफिनेशन ह्यूमन डिटेक्शन नेटवर्क कैमरा लगाए गए हैं। Sirsa News

    सरपंच ने बताया कि गांव के सभी प्रवेश द्वारों पर और डबवाली-ऐलनाबाद स्टेट हाइवे रोड पर भी लगभग 30 सेट अप लगाए गए हैं। गांव के हर मुख्य चौक-चौराहे, फिरनी, गली, लाईब्रेरी, स्कूल, धार्मिक स्थल को कवर किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में सभी कैमरों की डिस्प्ले के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर कैमरे में एक सिम चिप लगी होगी, जिससे वह इंटरनेट के साथ जुड़ा होगा। सरपंच गगन रणदीप सिंह मट्टदादू ने बताया कि पूरे गांव को सीसीटीवी कैमरा जोन बनाए जाने से गांव में आपराधिक घटनाओं में कमी होगी और नशा तस्करों पर कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि तीसरी नजर से कोई भी अपराधी बच नहीं सकेगा। सरपंच ने बताया कि कैमरे की क्वालिटी बहुत बढ़िया है और कैमरे में ह्यूमन डिटेक्शन व वॉइस कैप्चर की भी सुविधा है। Sirsa News

    10th, 11th Results Declared: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सैंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल बॉयज व गर…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here