हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राहगीरों के ल...

    राहगीरों के लिए पानी की छबील लगा मनाया जन्मदिन

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 139 मानवता भलाई के कार्यों में अपना सहयोग देते हुए अपनी हर खुशी मानवता भलाई के कार्य कर ही मनाते हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत एक डेरा श्रद्धालु परिवार ने अपने बेटे के जन्म दिन मौके राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाकर मनाया। जानकारी देते हुए बहन आशा रानी इन्सां ने बताया कि उन्होंने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी की पवित्र शिक्षाओं पर अमल करते हुए अपने बेटे दिनेश इन्सां का जन्मदिन मानवता भलाई के कार्य कर मनाया। वह अपने बेटे को पूज्य गुरू जी के वचनों अनुसार हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में आगे आने की शिक्षा देती हैं जिससे उनका बेटा अपने माता-पिता व पूज्य गुरू जी का नाम रौशन कर सके। इस मौके परिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों समेत अन्य ने दिनेश इन्सां को जन्म दिन मौके बधाई दी और भविष्य में कामयाब होने की कामना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here