हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नामचर्चा कर ध...

    नामचर्चा कर धूमधाम से मनाया पावन अवतार माह

    Tibby News
    नामचर्चा कर धूमधाम से मनाया पावन अवतार माह

    कविराजों ने पवित्र ग्रंथों में से गाया गुरु यश | Tibby News

    टिब्बी (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अवतार माह की ब्लॉक की नामचर्चा गुरुवार को लॉयंस क्लब धर्मशाला में हुई। ब्लॉक प्रेमी सेवक जसवीर इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर नामचर्चा शुरू की। विनती का शब्द प्रेमी सुखजिन्द्र इन्सां ने बोला। इसके बाद कविराज मिट्ठू सिंह इन्सां, गुरजन्ट इन्सां, बबलू इन्सां, गुमानाराम इन्सां, भजन सिंह इन्सां, बीरबलदास इन्सां आदि ने पवित्र ग्रंथों में शब्दों के जरिए सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। Tibby News

    नामचर्चा में 85 मैम्बर भाई-बहनों ने दरबार की हिदायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नामचर्चा में सलेमगढ़ मसानी, टिब्बी, तलवाड़ा झील, सिलवाला कलां, पांच जीजीआर, चार केएसपी, दो केएसपी से काफी तादाद में साध-संगत मौजूद थी। Tibby News

    सिलवाला खुर्द (सच कहूँ न्यूज)। सिलवाला खुर्द ब्लॉक की साध-सगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन अवतार माह गुरुवार को नामचर्चा कर बड़े धूमधाम से मनाया। नामचर्चा में 85 मेंबर रामचन्द्र चोपड़ा, सुरेंद्र इन्सां, अशोक इन्सां ने 15 अगस्त को पावन एमएसजी भंडारा बीकानेर में होने वाले कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं उनको ले जाने के लिए कहा। ब्लॉक की आगामी नामचर्चा दो सितम्बर को गांव चाहुवाली में होगी। Tibby News

    यह भी पढ़ें:– बदलने जा रहे हैं अंग्रेजों के समय के कानून, सदन में तीन बिल पेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here