हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश चेयरमैन का चा...

    चेयरमैन का चाबुक और कर्मचारियों पर गाज!

    Sirsa News
    चेयरमैन का चाबुक और कर्मचारियों पर गाज!

    नप कार्यालय पहुंचे चेयरमैन, 4 कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने पर जारी किया नोटिस

    City Council Chairman’s Raids: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नगर परिषद में जेई, क्लर्क और टेक्निकल ब्रांच के चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये चारों कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिरी थे। वहीं पांच अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन उनकी लीव एप्लीकेशन आई हुई थी। नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 9.20 बजे ऑफिस पहुंचे। Sirsa News

    हालांकि, चेयरमैन खुद भी 20 मिनट लेट थे, पर कर्मचारी उस समय पर भी ऑफिस नहीं आए थे। जब चेयरमैन वीर शांति ने सभी की हाजिरी चेक की तो 9 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद सभी गैरहाजिरी कर्मचारियों से संपर्क किया तो पांच कर्मचारियों ने लीव की एप्लीकेशन दी हुई थी। इसके अलावा चार कर्मचारियों ने कुछ कारण बताया नहीं और बिना बताए गैरहाजिर थे। इनमें एक जेई शीतल, क्लर्क अंजू, टेक्निकल ब्रांच से जतिन और जन्म-मृत्यु ऑफिस से संदीप शामिल है, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का स्वागत करते हुए कर्मचारी।

    अगर इन कर्मियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया जा रहा है कि नप कार्यालय में कुल 14 कर्मचारी है। पांच कर्मचारियों की फील्ड ड्यूटी थी, जिनको डीएमसी ने बुलाया हुआ था। बाकी पांच कर्मचारी छुट्टी पर थे और चार कर्मचारियों का कोई पता नहीं था।

    कौताही दिखाई तो होगी कार्रवाई: चेयरमैन | Sirsa News

    वहीं परिषद ऑफिस में काफी लोग आए हुए थे और जन्म-मृत्यू काउंटर पर दस्तावेज संबंधित काम करवाने के लिए लाइन में खड़े थे। उस समय ब्रांच में कोई कर्मचारी नहीं था। चेयरमैन ने कार्यभार संभालते ही सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी थी। वो कोई काम नहीं आई। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन व ईओ ने कर्मचारियों को बुलाया और उनके बीच बातचीत हुई।

    कर्मचारी बोले कि यह निरीक्षण केवल आज ही दिखावे के लिए हो रहा है या हर रोज होगा। इस पर ईओ अत्तर सिंह बोले कि सभी कर्मचारियों को बता दिया था कि हर रोज 9 बजकर पांच मिनट पर ऑफिस में पहुंचना होगा। किसी ने अवहेलना की तो कार्रवाई होगी। Sirsa News

    बड़ी उपलब्धि! शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के ऑलराउंडर कनिष्क चौहान पहुंचे भारतीय टीम के कैंप में