हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home खेल Champions Tro...

    Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में नहीं खेलेंगी भारतीय टीम? इस देश में खेलेगी सारे मैच! चैंपियंस ट्रॉफी पर आया बड़ा अपडेट

    Champions Trophy 2025
    Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में नहीं खेलेंगी भारतीय टीम? इस देश में खेलेगी सारे मैच! चैंपियंस ट्रॉफी पर आया बड़ा अपडेट

    Champions Trophy 2025:नई दिल्ली (एजेंसी)। ये खबर क्रिकेट फैंस के लिए है। इन दिनों भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर चलती रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी ने कुछ हप्तों पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा भेजे गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को रही झंडी दिखाई थी। पाक अगले वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, लेकिन भारती टीम को सरहद पार भेजे जाने पर भारत सरकार ने अभी तक रूख स्पष्ट नहीं किया है। अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाती है तो उसके मैच श्रीलंका में करवाए जा सकते हैं।

    Skin Care: बरसात के मौसम में भी स्किन करेगी ग्लो, बस एक बार अजमा लें ये टिप्स…

    फैसला केवल भारत सरकार के हाथों में | Champions Trophy 2025

    मगर इसी साल मई में बीबीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि टीम के पाकिस्तान जाने का फैसला केवल भारत सरकार के हाथों में है। इस बीच खबर है कि भारत यदि पाकिस्तान ना जाने का फैसला लेते है तो उसके चैंपियंस ट्रॉफी के मैच श्रीलंका में करवाए जाएंगे।

    आईसीसी शेड्यूल अनुसार यहां होंगे भारत के मैच

    आईसीसी का जो शेड्यूल सामने आया है, उसके अनुसार भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए में शामिल किया गया है, जिसमें मेजबान पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी मौजूद है। उस शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया के सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here