हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में प...

    हरियाणा में पहली बार सावन की शुरुआत में नहीं लगेगी झड़ी

    Mausam
    Mausam: मौसम के बदलते रंग

    सिर्फ 5 जुलाई को बूंदाबांदी की संभावना

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। असाढ़ माह के अंतिम दिनों में देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon) प्रवेश करने के बावजूद भी हरियाणा प्रदेश अब तक मॉनसूनी बारिश का इंतजार कर रहा है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब सावन के महीने की शुरुआत बिना बारिश के हो रही है। हालांकि दिल्ली के साथ लगते जिलों में पहले बारिश जरूर हुई है। सावन का महीना आते ही बादलों की झड़ी का सबको इंतजार रहता है। लेकिन इस बार इस इंतजार में लोगों की आंखें सूख चुकी हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि सावन के अंधे को सिर्फ हरा ही हरा दिखाई देता है। लेकिन इस बार हरियाली तब ही दिखाई देगी जब मॉनसूनी बरसात होगी। Monsoon

    नहीं तो पहले से बनी हुई हरियाली भी सूखने में वक्त नहीं लगेगा। पर भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अपडेट मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में अभी तेज बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि 4 जुलाई की रात्रि से हरियाणा में दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर इस दौरान बूंदाबांदी ही हो सकती है।चंडीगढ़, पंचकुला,अम्बाला,यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में 5 जुलाई को हल्के से मध्यम स्तर के बारिश हो सकती है। लेकिन भारत मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

    इन जिलों में अभी नहीं होगी बारिश | Monsoon

    सरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में इन दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विभाग के मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसी दौरान एक-दो स्थानों पर गलज-चमक की भी संभावना है। दूसरी तरफ चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने भी सिर्फ इतना कहा कि हरियाणा में 4 जुलाई की रात से मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। लेकिन इस दौरान कहीं-कहीं महज बूंदाबांदी हो सकती है। यानी सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि हरियाणा में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    मॉनसूनी मौसम में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, हिसार@39.9

    देशभर में मॉनसूनी (Monsoon) हवाओं के प्रवेश के बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। लेकिन इस बार उमस भरी गर्मी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी आसमान छूता नजर आ रहा है। हिसार में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पानीपत में न्यूनतम तापमान 38.4 डिग्री से पार चला गया।

    न्यूनतम तापमान में जब बढ़ोतरी होती है तो रात के समय में पसीने नहीं सूख पाते। बीती रात्रि को पानीपत में ऐसा ही हुआ। तो फिर तरफ रात्रि का सबसे न्यूनतम तापमान हरियाणा के पंचकुला जिला में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसी प्रकार फतेहाबाद में 38.6, फरीदाबाद में 38.4 महेंद्रगढ़,मेवात व भिवानी में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

    यह भी पढ़ें:– लुधियाना में सांप के काटने से दम्पति की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here