हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home देश Weather:- हरि...

    Weather:- हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में बारिश के आसार, मौसम विभाग का आया नया अपडेट

    UP Weather News
    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में अचानक बारिश, मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से जारी सूरज की लुकाछिपी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज के साथ बारिश (Rain) होने के आसार हैं। मौसम के ‘ठंडे’ मिजाज से चिलचिलाती धूप और लू से परेशान दिल्लीवासी राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे आज उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे यहां गुरुवार तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पिछले तीन दिनों से दिल्ली और पूरे उत्तर भारत के कुछ हिस्से लू की चपेट में हैं, जिससे कुछ स्थानों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें:– अब स्कूलों में हर घंटे पानी पीने के लिए बजेगी घंटी

    न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

    मौसम अधिकारियों ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से 24 मई से गर्म मौसम की स्थिति से राहत मिल सकती है। इस स्थिति में तीन से चार दिनों तक हल्की वर्षा (Rain) और बादल छाए रहने के आसार हैं। दिल्ली का मुख्य मौसम केन्द्र सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि एक दिन पहले 43.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 27.3 डिग्री सेल्सियस था।

    कल आंधी (Storm) आने का अनुमान | (Weather Update)

    इसके अलावा, नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया। नरेला में 45.3 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री सेल्सियस और पूसा में 45.8 डिग्री सेल्सियस में भी लू की स्थिति दर्ज की गई। फिलहाल, 23 मई को झारखंड के लिए गर्म लहर चलने की चेतावनी दी गयी थी। मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने से राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होने के अनुमान हैं।

    अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के अनुमान हैं। इसी अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित,बलूचिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, दक्षिण हरियाणा से जुड़े पंजाब के क्षेत्रों और उत्तरी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर में भी आज और कल आंधी आने का अनुमान है।

    मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, मध्य और पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने के आसार हैं, जिसके बाद, दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने अनुमान हैं। विभाग ने 23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here