हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चंदौली पुलिस ...

    चंदौली पुलिस ने मांगा गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति का ब्यौरा

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Chandauli News: चंदौली पुलिस ने तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की संपत्ति का ब्यौरा दिए जाने की मांग की है। जनपद चंदौली के थाना सैयदराजा के प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने एसडीएम कैराना को एक पत्र भेजा है। बताया कि थाना सैयदराजा में कैराना निवासी मोहम्मद सज्जाद पुत्र मोहम्मद अख्तर के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या-142/2023 धारा-3(1) उत्तर-प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना उनके द्वारा की जा रही है। मुकदमें की विवेचना के सम्पादन के चलते उपरोक्त आरोपी मोहम्मद सज्जाद की चल-अचल सम्पत्ति का विवरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। पत्र में विवेचना को पूर्ण किये जाने के दृष्टिगत आरोपी की संपत्ति का ब्यौरा दिए जाने की मांग की गई है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– 12वीं के छात्र पर दो पुत्रों के साथ मारपीट का आरोप