हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश चंद्रयान-2: व...

    चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर की हुई ‘हार्ड लैंडिंग’: नासा

    Chandrayaan-2

    अक्टूबर में जब प्रकाश तेज होगा तो एक बार फिर ऑर्बिटर लोकेशन और तस्वीर भेजेगा

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि Chandrayaan-2 की चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी और इसी कारण उसका संपर्क भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) टूट गया था।

    • नासा की ओर से कहा गया कि चंद्रयान-2 से संपर्क स्थापित करने में लगी टीम अभी तक सफल नहीं हो पाई है।
    • चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने सात सितंबर को लैंड करने की कोशिश की थी,
    • चंद्रमा की किसी पर्वतीय भूमि पर इसकी लैंडिंग के बाद इसका पता नहीं लग पाया है।
    • नासा ने ट्वीट के साथ ही लैंड करने वाली जगह की तस्वीर भी जारी की है।
    • इस तस्वीर को नासा के ऑर्बिटर की ओर से खींची गई है, जिसमें धूल की तस्वीर है। 

    नासा की ओर से यह भी कहा गया है कि अक्टूबर में जब प्रकाश तेज होगा तो एक बार फिर ऑर्बिटर लोकेशन और तस्वीर भेजेगा। गौरतलब है कि विक्रम से संपर्क स्थापित करने की समय सीमा शनिवार को खत्म हो जाएगी क्योंकि जिस जगह पर विक्रम लैंडर उतरा है वहां पर अब 14 दिन के लिए रात शुरू हो जाएगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।