हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Chandrayaan 3...

    Chandrayaan 3 Update: चांद के बहुत करीब चंद्रयान-3, 16 अगस्त, दूरियां होंगी पस्त

    Chandrayaan 3 Update
    Chandrayaan 3 Update: चांद के बहुत करीब चंद्रयान-3, 16 अगस्त, दूरियां होंगी पस्त

    Chandrayaan 3 Update: इसरो का मिशन कंपलीट होने को है। चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है। एक महीना हुआ है, लॉन्चिंग को और चंद्रयान-3 ने सोमवार को चांद के चौथे आॅर्बिट में प्रवेश पा लिया है। इस संबंध में इसरो ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘चंद्रयान-3 ने कक्षा घटाए जाने का एक और चरण सफलतापूर्वक पूरा किया, चंद्रमा की निकटवर्ती कक्षा में पहुंचा।’ 16 अगस्त को चंद्रयान चांद के और करीब पहुंच जाएगा।

    इसरो ने इससे पहले भी एक पोस्ट कर कहा था कि भारत का अंतरिक्ष यान आज 14 अगस्त को अपना आखिरी चक्कर लगाने के बाद 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट के बीच चांद की सतह के और करीब पहुंच जाएगा। फिलहाल चंद्रयान चांद की सतह से 1437 किमी की दूरी पर है।

    Chandrayaan 3 Update
    Chandrayaan 3 Update: चांद के बहुत करीब चंद्रयान-3, 16 अगस्त, दूरियां होंगी पस्त

    बता दें कि इसरो ने 14 जुलाई को यानि एक महीने पहले श्री हरिकोटा से चंद्रयान लॉन्च किया था, चंद्रयान -3 मिशन के 3 महत्वपूर्ण सीक्वेंस हैं। पहला हिस्सा धरती पर केंद्रित है, दूसरा चांद के रास्ते और तीसरा चांद पर पहुंचना। इन तीनों स्टेज के पूरा होते ही लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा। इसके बाद लैंडर चांद की सतह पर उतरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर भारत इसमें कामयाब हो जाता है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। लैंडिंग करने की जगह आने वाले दिनों में तय की जाएगी।

    पिछले मिशन से सबक लेते हुए इस बार लैंडिंग को लेकर वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के डेटा पर गहन अध्ययन किया ताकि चन्द्रयान-3 की लैंडिंग को सफलतापूर्वक किया जा सके। भारत का चांद की तरफ बढ़ने का हर एक कदम मील का पत्थर साबित हो रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here