हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana CM Oa...

    Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख में परिवर्तन, अब इस दिन लेंगे शपथ!

    Haryana News

    Haryana CM Oath Ceremony: कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) 17 अक्तूबर को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह जानकारी खुद कार्यवाहक सीएम ने दी। वे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और बीजेपी का उच्च नेतृत्व भी शिरकत करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Haryana News

    10 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ | Haryana News

    उन्होंने विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं और हिमाचल, कर्नाटक और तेंलगाना में झूठ फैलाकर सत्ता हथियाने का काम किया है। जनता अब समझ चुकी है कि और लोगों का उनसे विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की इस सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए कार्य किया है। धरातल पर सरकारी योजनाओं को लागू करते हुए योग्य पात्रों को इसका लाभ पहुंचाने का काम किया है।

    इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी के निवास स्थान पर भी पहुंचे, जहां पर उन्होंने परिवार का कुशलक्षेम भी जाना। इस मौके पर पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बता दें कि ये तीसरी बार है जब शपथग्रहण समारोह तिथि में बदलाव किया गया। Haryana News

    Haryana News: दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने दी कर्मचारियों को बड़ी सौगात!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here