हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    Air India SATS: अहमदाबाद विमान हादसे की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई और एयर इंडिया एसएटीएस के अधिकारी कर रहे डीजे पार्टी!

    Air India SATS News
    Air India SATS: अहमदाबाद विमान हादसे की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई और एयर इंडिया एसएटीएस के अधिकारी कर रहे डीजे पार्टी!

    मचा बवाल, लोगों में आक्रोश

    Air India SATS officers are having a DJ party: नई दिल्ली। एक ओर जहाँ देश अब भी अहमदाबाद विमान हादसे के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहा है, वहीं एयर इंडिया एसएटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों का एक डीजे पार्टी में नाचते-गाते वीडियो सामने आने के बाद आम जनता और मृतकों के परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया है। Air India SATS News

    गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट एआई-171 टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हृदयविदारक हादसे में 241 यात्रियों समेत कई लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

    ऐसे संवेदनशील समय में, 20 जून को गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया एसएटीएस कार्यालय में आयोजित एक डीजे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) अब्राहम जकारिया, मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ), तथा बेंगलुरु एयरपोर्ट लिमिटेड के महाप्रबंधक सम्प्रीत कोटियन जैसे उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। Air India SATS News

    कंपनी पीड़ित परिवारों की पीड़ा के प्रति संवेदनशील नहीं | Air India SATS News

    दुर्घटना के कुछ ही दिनों बाद यह आयोजन न केवल असंवेदनशीलता का परिचायक माना जा रहा है, बल्कि इससे यह संदेश भी गया है कि कंपनी न तो अपने कर्तव्यों को गंभीरता से ले रही है और न ही पीड़ित परिवारों की पीड़ा के प्रति संवेदनशील है। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया एसएटीएस वही संस्था है, जो इस हादसे का शिकार हुए 787 ड्रीमलाइनर विमान की ग्राउंड हैंडलिंग और लोड शीट के लिए उत्तरदायी थी। अब यह पार्टी कंपनी की छवि पर एक और दाग छोड़ गई है—एक ओर लापरवाही से जुड़ी जिम्मेदारी और दूसरी ओर अमानवीय व्यवहार।

    कंपनी ने इस पर सफाई देते हुए एक बयान में कहा है, “हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो से अवगत हैं। यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो हम खेद प्रकट करते हैं।”

    इस बीच गुजरात सरकार, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम अब भी राहत और पहचान कार्यों में जुटी हुई है, ताकि सभी मृतकों की पहचान कर उनके पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपे जा सकें। अब तक कुल 251 शवों के डीएनए नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। मृतकों में विमान के यात्री ही नहीं, बल्कि बीजे मेडिकल कॉलेज के वे छात्र भी शामिल हैं, जो विमान के गिरने से उसके चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। Air India SATS News

    PM Modi’s statement on Iran US attack: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पीएम मोदी का आया ये बड़ा बयान!