हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पिता की पुण्य...

    पिता की पुण्यतिथि पर नामचर्चा कर, दो परिवारों को राशन व 121 पौधे लगाए

    Jaitsar News
    पिता की पुण्यतिथि पर नामचर्चा कर, दो परिवारों को राशन व 121 पौधे लगाए

    जैतसर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक जैतसर की जिम्मेवार राकेश कुमार इन्सां व वरिष्ठ व्यापारी अशोक गोयल के परिवार ने रविवार को स्थानीय एमएसजी डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र, जैतसर में अपने पिता स्वर्गवासी नारायण दास की पुण्यतिथि पर ब्लॉक किया नामचर्चा आयोजित करवाई। नामचर्चा की कार्यवाही ब्लॉक प्रेमी सेवक हरीश इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर व भीम इन्सां ने विनती का शब्द बोलकर शुरू की इस उपरांत कविराज भाइयों ने गुरु यश गान किया। Jaitsar News

    सच्चे दाता रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों को चलाया गया। इस दौरान परिवार की और से पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए दो जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन वितरित किया। 15 अगस्त पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस की खुशी में होने वाले विशाल पौधारोपण के लिए 121 पौधों का वितरण भी किया गया, जिसमें शीशम, गुलमोहर, बेकन, अनार, जामुन, शहतूत के पौधे शामिल थे।

    नामचर्चा में शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा टीम सहित एवं 15 मेंबर, सूजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादार, गांव शहर के प्रेमी सेवक सहित अन्य समितियां के सेवादार 3-एलसी, करणीसर, जानकीदासवाला, 18 एसडी, 10 सरकारी, 5 जीबी, मानेवाला, जैसार सहित अन्य गांवों की साथ संगत उपस्थित हुई। Jaitsar News

    यह भी पढ़ें:– हनुमानगढ़ से निकला एक और ‘दधीचि’ बेअंत सिंह इन्सां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here