हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अमृतसर जाने व...

    अमृतसर जाने वाली ट्रेन को खंगाला

    Coronavirus War

    गृह मंत्रालय ने प्रदेश भर में बढ़ाई सुरक्षा

    मोगा (सच कहूँ न्यूज)। रेलवे स्टेशन मोगा पर रविवार को दोपहर अमृतसर जयपुर जाने वाली ट्रेन की रेलवे पुलिस द्वारा गहनता से जांच की गई। जीआरपी पुलिस के इंचार्ज जगदेव सिंह ने बताया कि पूरे देश समेत राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी है। उसी आदेशों के अनुसार पूरे जिले में पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी करके जहां शहर में आने व जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

    पुलिस ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह भी रेलवे पुलिस को सहयोग देते हुए जांच अभियान का हिस्सा बने। इसके अलावा सफर के दौरान अगर कोई संदिग्ध वस्तु नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। इस मौके एएसआइ जगरूप सिंह, हेडकांस्टेबल सोहन लाल, गुरपाल सिंह, गुरदेव सिंह,कांस्टेबल मनिंदर कौर, गुरिंदर कौर के अलावा अन्य हाजिर थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।