Kuno National Park: श्योपुर/भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ने छह शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने शावकों के छायाचित्र और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘ये शावक पांच नहीं, बल्कि छह हैं। इस बात की पुष्टि एक सप्ताह बाद हुयी है। दक्षिण अफ्रीकी संबंधित मादा चीता ने पांच नहीं, बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है। यादव ने इस बात पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले खबर आयी थी कि मादा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। लेकिन अब एक सप्ताह बात पुष्टि हुयी है कि शावकों की संख्या पांच नहीं, बल्कि छह है। भारत में चीतों के फिर से पुनर्वास के लिए लगभग दो वर्ष कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। यहां पर दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से एक दर्जन से अधिक चीते लाए गए हैं। इनके जरिए राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा बढ़ाया जा रहा है।
ताजा खबर
600 यूनिट मुफ्त बिजली: बड़ी संख्या में लोग बिजली बिल भरना ही भूले
कई परिवारों को आ रहे जीरो...
Khanna Police: खन्ना पुलिस ने लगाया समाधान कैंप, मौके पर ही शिकायतों का किया निपटारा
खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/स...
PRTC Employees: वेतन न मिलने पर भड़के पीआरटीसी कर्मचारी, रोष प्रदर्शन कर निकाला गुस्सा
सैकड़ों की संख्या में एकत्...
Snake News: स्कूल में निकला सांप, छात्रों और स्टाफ में मचा हड़कंप
स्कूल में निकला सांप, स्न...
रील बनाते वक्त डिवाइडर से टकराई युवक की बाइक, गम्भीर घायल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार
नवंबर 2025 में की थी लव म...
Roof Collapsed: विधायक के गांव में मकान की छत गिरी, एक की मौत पांच घायल
रेस्क्यू करके घायलों व शव...
LPG Cylinder Shortage: रसोई गैस की कीमतों और किल्लत के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
महंगाई की मार झेल रहे नाग...















