हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home खेल आईपीएल में चे...

    आईपीएल में चेन्नई और दिल्ली का मुकाबला आज

    IPL Chennai vs Delhi

    दुबई (एजेंसी)। आईपीएल-2021 का दूसरा चरण अब अपने अंतिम पड़ाव मतलब प्लेआॅफ में पहुंच गया। रविवार को पहले क्वालिफायर मैच में तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पिछले सीजन की फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स से होगा। शाम 7.30 बजे से होने वाले मैच में जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी। वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। उस टीम को दूसरे क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता से खेलना होगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।