6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा

CM Ashok Gehlot, Announced, Diwali Bonus

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की बोनस देने घोषणा की | Diwali Bonus

जयुपर (एजेंसी)। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ( Diwali Bonus ) ने शुक्रवार को तोहफा दिया है। सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली (Diwali 2019) का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस (Diwali Bonus) देने की घोषणा की है। करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें तदर्थ बोनस देने की मंजूरी दी है। कर्मचारी सरकार की इस घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश के करीब छह लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें तदर्थ बोनस देने की मंजूदी दे दी है। बोनस का यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा।

 6 हजार 774 रूपए मिलेगा बोनस| Diwali Bonus

सीएम गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट कर लिखा, वर्ष 2018-19 के लिए अधिकतम तदर्थ बोनस 6 हजार 774 रूपए मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। इससे राज्य सरकार पर 406 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।