हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश मुख्यमंत्री भ...

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब पूरा किया अपना ये वायदा

    CM Bhagwant Singh Mann sachkahoon

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 9 हजार शिक्षकों को किया पक्का

    • अब 36 हजार कर्मियों की बारी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने राज्य के 9 हजार कच्चे (अस्थायी) शिक्षकों को पक्का (स्थायी) करने का अपना वादा पूरा कर? दिया है। इन शिक्षकों को पक्का करने का फैसला 5 सितंंबर को अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था। इस संबंध में आज नोटिफिकेशन जारी किया है। अब जल्द ही 36 हजार कच्चे कर्मचारियों की बारी आएगी और उनको पक्का किया जाएगा।

    सुहाग के जोड़े में कुछ यूं नजर आई संगरुर की विधायिका narinder kaur

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध ट्वीट कर दी जानकारी

    मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने इस संबंध ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह वादा सरकार ने पूरा कर दिया है और लगभग नौ हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब बाकियों को भी जल्द ही स्थायी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के 36 हजार कच्चे कर्मचारियो को भी जल्द स्थायी करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। हम पंजाब के लोगों और कर्मचारियों से किए गए वादे निभाएंगे।

    कांग्रेस सरकार के समय से लटका था मामला

    बता दें कि राज्य में 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का मामला कांग्रेस सरकार के समय से लटका हुआ है। आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर इन कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। लेकिन, इस मामले मेंं कानूनी अड़चन के कारण ऐसा करना संभव नहीं हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here