हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश Punjab: मुख्य...

    Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया भाजपा पर ये बड़ा आरोप!

    Punjab News
    Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया भाजपा पर ये बड़ा आरोप!

    “भाजपा पंजाब से पानी छीनने की कर रही है साज़िश”

    Haryana-Punjab Water issue: चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी हरियाणा और केंद्र में अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर पंजाब से जबरन पानी छीनने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के पास अपनी आवश्यकताओं के बाद किसी अन्य राज्य को देने के लिए पानी की एक बूंद भी शेष नहीं है। Punjab News

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्हें उनका पत्र मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ, जिसमें यह दावा किया गया था कि पंजाब ने हरियाणा को पानी देने का आश्वासन दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मान ने इसे “पूर्ण रूप से असत्य और भ्रामक” बताया। उन्होंने कहा, “इस प्रकार के झूठे दावे किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देते।”

    मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उन्हें एक बार फोन अवश्य किया था, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार का पानी देने का वचन नहीं दिया। उन्होंने इस संदर्भ में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) का हवाला देते हुए बताया कि यह बोर्ड हर वर्ष 21 मई से 20 मई तक के लिए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को निर्धारित मात्रा में पानी आवंटित करता है।

    मान के अनुसार, इस वर्ष बीबीएमबी ने: | Punjab News

    पंजाब को: 5.512 एमएएफ

    हरियाणा को: 2.987 एमएएफ

    राजस्थान को: 3.318 एमएएफ
    पानी आवंटित किया था।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा ने 31 मार्च तक अपने पूरे हिस्से का पानी पहले ही उपयोग कर लिया, जिसके चलते वहां जल संकट उत्पन्न हो गया। इसके बाद हरियाणा सरकार ने पंजाब से पीने योग्य पानी की आपूर्ति की अपील की। इंसानियत के नाते, पंजाब सरकार ने 6 अप्रैल से प्रतिदिन 4,000 क्यूसेक पानी हरियाणा को देने का निर्णय लिया। भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा की कुल जनसंख्या लगभग तीन करोड़ है और इसके अनुसार, केवल 1,700 क्यूसेक पानी ही उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त है। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि पंजाब जल संकट से स्वयं जूझ रहा है और ऐसे में राज्य पर अतिरिक्त जल आपूर्ति का दबाव डालना अनुचित और राजनीतिक प्रेरित प्रयास है। Punjab News

    Delhi Haat Fire: दिल्ली हाट में भीषण आग से अफरातफरी, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ