हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मुख्यमंत्री न...

    मुख्यमंत्री ने मुनि तरूण सागर के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त किया

    Muni Tarun Sagar

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने दिगंबर जैन मुनि तरूण सागर जी (Muni Tarun Sagar) के देवलोकगमन पर शोक व्यक्त किया है।

    श्रीमती राजे ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि श्रद्धेय मुनि तरूण सागर जी ने अपने ओजस्वी कड़वे प्रवचनों के माध्यम से समाज को एक नई राह दिखाई। वे भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों को जन-जन तक फैलाने वाले महान संत थे। मुझे भी कई बार उनके सानिध्य एवं उनसे आशीर्वाद ग्रहण करने का सुअवसर मिला।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनिश्री की शिक्षाएं तथा उनके उपदेश हमें समस्त प्राणियों की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

    इधर क्रांतिकारी संत के नाम से विख्यात दिगम्बर जैन संत मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज के निधन से अलवर में जहाँ जैन समाज एवं जैनोत्तर समाज मे शोक की लहर है वही जैन संतो ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। अलवर से आज सैकंडो अनुयाई उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने गए है।

    अलवर में चातुर्मास कर रहे जैन संत अभिनंदन सागर महाराज ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते गए संतो और जैन समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।