हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    Pushkar Singh Dhami: ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी

    Pushkar Singh Dhami
    Pushkar Singh Dhami ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी
    • ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
    • खेतों में पावर वीडर से जुताई की।

    मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले श्री अन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से की मंडुआ की बोआई।

    Uttarkashi। दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री ने गांव क्षेत्र में मंडुवे की खेती को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बोआई की एवं महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए। Pushkar Singh Dhami

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने खेतो में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काऊ किया। साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बड़ाए जाने की बात कही। Pushkar Singh Dhami

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here