हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा स्वच्छता व यो...

    स्वच्छता व योग होगा तो गति के साथ आगे बढ़ेगा देश: सैनी

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: स्वच्छता व योग होगा तो गति के साथ आगे बढ़ेगा देश: सैनी

    मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर संस्थाओं के साथ की बैठक

    • प्रदेश में 27 मई से चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
    • पीएम मोदी ने यूएनओ में रखा योग का प्रस्ताव, 177 देशों ने दी सहमति

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि जब देश में स्वच्छता और योग होगा तो देश गति के साथ विकसित भारत की तरफ बढ़ेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को प्रदेश में 27 मई से स्वच्छता अभियान चलाकर शुरू कर दिया गया है। 21 जून के आयोजन के लिए योग की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब यूएनओ में योग का प्रस्ताव रखा तो 177 देशों ने इस पर अपनी सहमति दी और हमारी धरा से निकाला योग विश्व में हर जन-जन तक पहुंचा है। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को मल्टीआर्ट कल्चर सेंटर कुरुक्षेत्र के सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर संस्थाओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। Kurukshetra News

    मुख्यमंत्री ने संस्थाओं, एनजीओ, व्यापारी संगठन और सभा में मौजूद अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। साथ ही पतंजलि योग पीठ को शहर में हर घर तक योग का निमंत्रण पहुंचाने को कहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग को देश-दुनिया में पहुंचाने का काम ऋषि स्वामी रामदेव ने किया है। भगवान श्रीकृष्ण की धरा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में 21 जून को बाबा रामदेव का आगमन कुरुक्षेत्र वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम एक पृथ्वी, एक स्वस्थ्य है, जबकि हरियाणा सरकार ने इसके साथ योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा को भी जोड़ा है। Kurukshetra News

    मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि 21 जून को सभी अपनी निंद्रा को छोडकर सुबह 4 बजे ब्रह्मसरोवर व मेला ग्राउंड में पहुंचकर योग के इस महान यज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।

    पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम को पूरे विश्व में देखा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से शहर में एक मेडिटेशन सेंटर खोलने की मांग भी की।

    योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि 21 जून को कुरुक्षेत्र से योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का आगाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 लाख योग साधक औषधीय गुणवत्ता वाले पौधों को रोपित भी करेंगे और कुरुक्षेत्र में एक लाख से ज्यादा लोग एक साथ योग करके विश्व का रिकॉर्ड कायम करेंगे। इस मौके उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल और जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए 103 सेक्टरों में बांटा क्षेत्र | Kurukshetra News

    इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई कि ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड को 103 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें से 64 सेक्टर ब्रह्मसरोवर और 37 सेक्टर मेला ग्राउंड व आसपास के क्षेत्र में बनाए गए हैं। हर सेक्टर में एक हजार साधकों के योग करने की व्यवस्था बनाई गई है।

    मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को दिलवाई शपथ

    मुख्यमंत्री ने सभागार में मौजूद संस्थाओं, एनजीओ व अन्य लोगों को जीवन में नियमित रूप से योग, प्राणायाम और ध्यान को अपनाने, नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

    यह भी पढ़ें:– Kisan News: 4727 किसानों का 67.84 करोड़ कर्ज माफ