हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    BJP-JJP Alliance: भाजपा-जजपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान

    Haryana News
    Haryana News हिसार के जिला बागवानी अधिकारी कुलदीप सिंह चार्जशीट

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। BJP-JJP Alliance: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन है और आगे भी जारी रहेगा। खट्टर ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा के लिये गठबंधन कोई मजबूरी नहीं बल्कि यह राज्य के विकास और जनता की भलाई के लिये किया गया है और मजबूती से चल रहा है, आगे भी रहेगा। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की बातें अलग होती हैं और सरकार चलाना अलग विषय होता है।

    शुगरफेड के चेयरमैन और जजपा विधायक रामकरण के सूरजमुखी किसानों के आंदोलन के समर्थन में पद से दिये गये इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इस्तीफा उनके पास आना चाहिए, लेकिन अभी तक आया नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम अभी भी इस्तीफा ढूंढ रहे हैं। कभी-कभी दबाव बनाने के लिये ऐसे बयान दिए जाते हैं।

    हरियाणा में अकेले चलने की तैयारी में भाजपा! | BJP-JJP Alliance

    हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। इस वक्त भाजपा के पास 41 और जजपा के 10 विधायक हैं। ऐसे में यदि जजपा अपना समर्थन वापस भी लेती है फिर भी निर्दलीय के सहयोग से भाजपा सरकार बना सकती है। वीरवार को बिपल्व से मुलाकात करने वाले विधायकों में धर्मपाल गोंदर, राकेश दौलताबाद, रणधीर सिंह और सोमवीर सांगवान के नाम शामिल हैं।

    किसी ने किसी पर नहीं किया एहसान: दुष्यंत | BJP-JJP Alliance

    इसी बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन हमारी मजबूरी नहीं था। प्रदेश को स्थिरता व स्थिर सरकार देने के लिए गठबंधन किया था। गठबंधन ना तो जजपा और ना ही बीजेपी के लिए मजबूरी रहा है। अब गठबंधन अच्छे से चल रहा है। वहीं इकट्ठे चुनाव लड़ने पर दुष्यंत ने कहा कि जो दोनों पार्टियों का नेतृत्व तय करेगा वही निर्णय होगा।

    दोनों पार्टियों की इच्छा तो यही है कि मिलकर चलें। किस समय वह बदल जाए, उसे कहा नहीं जा सकता। इसकी अभी घोषणा नहीं की जा सकती। उन्होंने गठबंधन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली निवास पर दोनों पार्टियों के नेताओं में चर्चा के बाद सहमति बनी थी, उसके बाद ही गठबंधन पर मुहर लगी थी।

    घर में दो बर्तन खड़कते ही रहते हैं: विज | BJP-JJP Alliance

    वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने गठबंधन पर कहा कि घर में दो बर्तन आपस में खड़क जाए तो सयाने लोग उन्हें उठाकर रख देते हैं। घर में थोड़ा बहुत चलता रहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रभारी विप्लब देव हमेशा सबसे मिलते रहते हैं, वे निर्दलीय विधायकों से भी मिले हैं। हमारा गठबंधन बड़े प्यार से इस सरकार को चला रहा हैं। पार्टी में एक पक्ष के गठबंधन तोड़ने पर अनिल विज ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र की व्यवस्था है और इसमें जुबानों पर ताले नहीं लगाए जाते।

    इन बयानों के बाद बढ़ी तलखी | haryana news

    भाजपा व जजपा में तल्खी का दौर तब शुरू हुआ जब सीएम मनोहर लाल ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार है, जजपा की नहीं। जजपा तो बस एक सहयोगी पार्टी है। इसके बाद हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि यहां की उचाना सीट से भाजपा की प्रेमलता अगली विधायक होंगी। मौजूदा समय में यहां से डिप्टी दुष्यंत चौटाला जजपा से विधायक हैं।

    वहीं डिप्टी दुष्यंत चौटाला भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि किसी के पेट में दर्द है, दर्द की दवाई तो मैं दे नहीं सकता। न तो मेरे पेट में दर्द है और न ही मैं डॉक्टर हूं। फिर बिप्लब ने कहा कि जजपा ने हमें समर्थन देकर कोई अहसान नहीं किया, बदले में उन्हें मंत्री पद दिए हैं।

    सरसा से विधायक गोपाल कांडा ने बिप्लब देब से मुलाकात के बाद कहा कि हरियाणा में भाजपा पूरी तरह से मजबूत पार्टी है। साथ ही उन्होंने कि यह भी कहा हरियाणा में जजपा के बिना भी भाजपा अपनी सरकार चला सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here