
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: बाढ़ की मार झेल रहे पिहोवा क्षेत्र के गांव जलबेड़ा हेड और झांसा का मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने रविवार को दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए हालात का जायज़ा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। Pehowa News
मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो। उन्होंने कहा की सरकार हर पल बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। किसी भी परिवार को भूखा या बेघर नहीं रहने दिया जाएगा। सभी को आवश्यक मदद और सुविधा तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री समय पर पहुँचाई जाएगी और हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी l भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पिहोवा से पूर्व प्रत्याशी पंडित जयभगवान शर्मा डीडी ने मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी के इस दौरे का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और पल-पल की जानकारी उनसे साझा की जा रही है। Pehowa News
पंडित जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा की मुख्यमंत्री का स्वयं मौके पर आकर पीड़ितों से मिलना इस बात का प्रमाण है कि सरकार संवेदनशील है और हर कठिन परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों के दुख-दर्द को समझने का सच्चा प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और सरकार मिलकर जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहयोग देंगे । बढ़ प्रभावित हल्के में दिन रात अपनों के बीच खड़े रहते हैं पंडित जय भगवान शर्मा डीडी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, मुख्यमंत्री मिडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, एसडीएम पिहोवा अभिनव सिवाच, सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, चेयरमैन जयसिंह पाल, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, महेंद्र सिंगला, रविंद्र सागवान, सरपंच झांसा पवन गाबा, ठस्का मीराजी सरपंच मीना कुमारी, युधिष्ठिर बहल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। Pehowa News
यह भी पढ़ें:– विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपनी एक महीने कि सेलरी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की दान