हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गिफ्ट खरीदने ...

    गिफ्ट खरीदने जा रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत

    Sirsa News
    सांकेतिक फोटो

    फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: फरीदकोट शहर में एक पांच वर्षीय बच्चा अपने जन्मदिन पर ट्रक के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, जबकि मौके से ट्रक ड्राइवर फरार होने मे सफल रहा। बच्चे का नाम अनमोल है वह अपनी मम्मी व नानी के साथ अपने जन्मदिन पर गिफ्ट खरीदने के लिए जा रहा था। Faridkot News

    प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि इसी में से एक ट्रक नियंत्रित होकर बच्चों के ऊपर चढ़ गया और ट्रक का पिछला टायर बच्चों के सिर के ऊपर से निकल गया जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फरीदकोट सब-डिवीजन के डीएसपी शमशेर सिंह गिल ने बताया कि मौके पर घटना की सूचना मिलती ही पुलिस टीम पहुंच गई थी, परंतु मामला जीआरपी फरीदकोट थाने का होने कारण मामले को अब फरीदकोट जीआरपी द्वारा देखा जा रहा है मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है परंतु ट्रक ड्राइवर फरार है आगे की कार्रवाई चल रही है। Faridkot News

    यह भी पढ़ें:– Fraud: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर होने वाले दामाद से ठग लिए 7 लाख रुपए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here