हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गोंडा में अपह...

    गोंडा में अपहृत मासूूम मुक्त, पांच गिरफ्तार

    Kidnapping in Gonda

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोंडा के कर्नलगंज क्षेत्र में किराना व्यवसायी के पुत्र का अपहरण करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से मासूम को सकुशल मुक्त कराने में सफलता हासिल की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था और पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने तड़के चार करोड़ की फिरौती मांगने वाले सूरज पांडे ,उसकी पत्नी छवि पांडे,राज पांडेय,उमेश यादव और दीपू कश्यप को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। उन्होने बताया कि एसटीएफ और गोंडा पुलिस की इस कार्रवाई मेें दीपू और उमेश पुलिस की गोली लगने से घायल हुये है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अपहृत बालक को सकुशल मुक्त करा लिया गया है।

    Kidnapping in Gonda

    बदमाशों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, दो तमंचे के अलावा गोली बारूद बरामद हुआ है। बच्चे को सकुशल मुक्त कराने वाली पुलिस टीम को दो लाख रूपये के इनाम से नवाजा जायेगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने यह घोषणा की। गौरतलब है कि जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार शाम गाड़ी बाजार में शाम मास्क और सेनिटाइजर की बिक्री करने के बहाने आये दो बदमाशों नें व्यवसायी हरि गुप्ता के पुत्र नमो (6) का अपहरण कर लिया था और कुछ देर बाद व्यवसायी के मोबाइल फोन पर चार करोड़ रूपये फिरौती की मांग की गयी थी। फोन करने वाली महिला थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।