हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश Breaking News...

    Breaking News: हरियाणा में बच्चों की हुई मौज सभी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए आदेश

    Haryana School Holidays:
    Haryana School Holidays:हरियाणा में बच्चों की हुई मौज, सभी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए आदेश

    Haryana School Holidays: भिवानी (इन्द्रवेश)। जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल विहीन व सुव्यवस्थित संचालन हेतु हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। परीक्षा के नकल रहित संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा 220 प्रभावशाली उडऩदस्तों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पूर्ण समय के लिए आॅब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें जिला प्रशासन का एक अधिकारी तथा शिक्षा बोर्ड का एक अधिकारी व कर्मचारी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल है। बता दे कि दो दिनों तक संचालित होने वाली एचटेट की परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 312-312 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं 30 जुलाई को हरियाणा में स्कूल बंद रहेंगे।

    एचटेट परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डा. पवन कुमार व बोर्ड सचिव डा. मुनीष नागपाल ने बताया कि एचटेट की परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट होंगे। उन्होंने बताया कि लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई को सांय 3 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी। लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा 31 जुलाई को ही सांय 3 बजे से 5::30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को पहले दिन लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में 299 परीक्षा केंद्र, 31 जुलाई को दूसरे दिन प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में सबसे ज्यादा 673 परीक्षा केंद्र तथा 31 जुलाई को ही सांयकालीन सत्र में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में 280 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर के माध्यम से फ्रिस्किंग होगी और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवारों के पास किसी प्रकार के अवैध सामग्री न हो। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटैक कंमाड एंड कंट्रोल सैंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी। जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके। परीक्षा केंद्रों के आस-पास पुलिस द्वारा पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों की निरीक्षण व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगभग 220 प्रभावशाली उडऩदस्तों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पूर्ण समय के लिए आॅब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें जिला प्रशासन का एक अधिकारी तथा शिक्षा बोर्ड का एक अधिकारी व कर्मचारी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल है। उन्होंने आगे स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई अभ्यर्थी या अधिकारी व कर्मचारी किसी प्रकार की धोखाधड़ी, गड़बड़ी या अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।