हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान संविधान उद्या...

    संविधान उद्यान में घूमे कश्मीर घाटी के बच्चे

    Jaipur News
    राज्यपाल कलराज मिश्र

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भारत दर्शन यात्रा के तहत कश्मीर घाटी के 26 विद्यार्थियों ने बुधवार को राजभवन में संविधान उद्यान (Constitution Park) का भ्रमण किया। उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) से मुलाकात कर संविधान निर्माण और उसे लागू किए जाने की यात्रा के विभिन्न चरणों पर संवाद भी किया। Jaipur News

    राज्यपाल मिश्र ने इस दौरान कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च विधान है। इसका आरंभ “हम भारत के लोग” की उद्दात दृष्टि से होता है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता से परिपूर्ण भारत की धरती सभी को मिलकर रहने की सीख देती है। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों की पालना के लिए भी सभी को सजग रहने का आह्वान किया। राज्यपाल ने मूल संविधान की प्रति में उकेरे गए चित्रों, संविधान की धाराओं, संविधान में समान नागरिक संहिता आदि के बारे में भी बच्चों को जानकारियां दी। Jaipur News

    इससे पहले सीमा क्षेत्र पर कार्यरत सेना की 21 वीं बटालियन के नजूद्दीन खान ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। शिक्षक हुमेरा शाहिद ने राजभवन में संविधान उद्यान को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह संविधान का साक्षात दर्शन है। बच्चों को इससे संविधान की सहज समझ होती है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सीमा क्षेत्र पर कार्यरत सुरक्षाबलों द्वारा नागरिक क्रियान्वयन कार्यक्रम के तहत 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक श्रीनगर से जैसलमेर की यात्रा पर इन बच्चों को लाया गया है। कश्मीर घाटी के विद्यालयों में अध्ययनरत 26 विद्यार्थियो, शिक्षक, सेना अधिकारियों सहित 30 सदस्यीय दल इस समय भारत दर्शन की यात्रा पर राजस्थान में हैं। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– प्रशैक्षिक योग्यता की ऑनलाइन जांच की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here