हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    सीमा में बुलडोजर लेकर घुसे थे 400 भारतीय जवान: चीन

    ड्रैगन का नया सगूफा, लगाए आरोप

    बीजिंग। डोकलाम क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के बीच तल्खियां और बढ़ रही है। चीन कभी भारत से अपनी सेना को पीछे हटने के लिए कहता है तो कभी युद्ध की धमकी देता है और अब भारत पर बहानेबाजी के आरोप लगा रहा है। बुधवार को उसने आरोप लगाया है कि भारत डोकलाम में अपनी सेना भेजने को लेकर बहाने बना रहा है। चीन ने कहा कि वो इस मुद्दे पर बहुत कुछ सहन कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के करीब 400 सैनिक चीनी सीमा पर 180 मीटर तक अंदर घुस गए थे।

    चीन ने दावा किया कि जुलाई के अंत तक भारतीय सेना की 40 टुकड़ियां और एक बुलडोजर चीनी सीमा में मौजूद है। विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि इस घटना के बाद भारत ने अपने गैर कानूनी कदम को सही ठहराने के लिए कई बहाने गढ़े हैं, लेकिन भारत के दावों का कोई वास्तविक और कानूनी आधार नहीं है।

    चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय सेना अब भी चीन के क्षेत्र में है और चीन ने इस मामले में पूरी सहनशीलता दिखाई है। बयान में लिखा है कि भारत ने इस संबंध में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। भारत के बहानों का असल में कोई महत्व नहीं है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।