हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    डोकलाम से सेना नहीं हटाई तो हम कश्मीर में भी दखल देंगे: चीन

    India News
    India-Myanmar Border:भारत के लिए गुड न्यूज़! भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी!

     एक बार फिर भारत को धमकी

    बीजिंग/नई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम एरिया में जारी विवाद को लेकर चीन के सरकारी मीडिया ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। कहा कि, “डोकलाम मसला चीन-भूटान बॉर्डर विवाद है। इसमें थर्ड पार्टी के तौर पर भारत को दखल देने का क्या हक है?

    चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने गुरुवार को अपने एक आर्टिकल में भारत को ये धमकी दी है। झांग यी के इस आर्टिकल में कहा गया है कि भूटान की ओर से भारत से कोई मदद नहीं मांगी गई थी, लेकिन भारत फिर भी इस मुद्दे में अपना अड़ंगा लगा रहा है।

    • अगर कश्मीर मसले पर पाकिस्तान ने अपील की तो चीन की आर्मी वहां विवादित एरिया में घुस सकती है, जिसमें भारत के अधिकार वाला कश्मीर भी शामिल है।

    पीछे हटने से भारत का इनकार

    • भारत ने डोकलाम से अपनी सेनाएं बिना शर्त वापस बुलाने की चीन की मांग ठुकरा दी है।

    चीन ने क्या कहा था?

    चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कहा था कि सिक्किम इलाके में मौजूद डोकलाम पर कोई समझौता नहीं होगा। भारत बॉर्डर से अपनी फौज हटाए, तभी इस मुद्दे पर बातचीत मुमकिन है।

    एनएसए से मिले डोभाल

    भारत के एनएसए डोभाल ने गुरुवार को चीन के एनएसए यांग जिआची से बात की। इस बातचीत को डोकलाम विवाद के समाधान से जोड़ा जा रहा है। डोभाल और जिआची भारत-चीन बार्डर मैकेनिज्म के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।