जिक्वान (एजेंसी)। चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग पर चूहों पर वैज्ञानिक शोध करेगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ‘चाईना मैन्ड स्पेस स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) ने गुरुवार को बताया कि दो नर और दो मादा चूहों को शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष स्टेशन ले जाया जाएगा और उन पर शोध किया जाएगा। शेनझोउ-21 को शुक्रवार रात 11:44 बजे उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस यान से अंतरिक्ष यात्री झांग लू, वू फी और झांग होंगझांग रवाना होंगे। सीएमएसए के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने शेनझोउ-21 के उड़ान भरने से एक दिन पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब चीन चूहों पर अंतरिक्ष में प्रयोग करने जा रहा है। कक्षा में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण जैसी अंतरिक्ष की स्थितियों का इन चूहों के व्यवहार पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया जाएगा। झांग ने कहा कि बाद में चूहों को अन्य अंतरिक्ष यान से वापस पृथ्वी पर लाया जाएगा। यहां पृथ्वी पर उन पर फिर से वैज्ञानिक शोध किया जाएगा कि अंतरिक्ष वातावरण में चूहों के विभिन्न ऊतकों और अंगों पर क्या प्रभाव पड़ा और उसके अनुकूल उनमें क्या परिवर्तन हुए। प्रवक्ता ने बताया कि अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान चालक दल 27 नये वैज्ञानिक शोध करेगा।
ताजा खबर
सेंट आरसी स्कूल में प्राईमरी वर्ग के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Indonesia Floods Impact: इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर, हजारों लोग घर छोड़कर कर गए पलायन
जकार्ता। इंडोनेशिया के मध...
‘पारदर्शी, निष्पक्ष व धरातलीय हो शिकायतों का निस्तारण’
कैराना में एडीएम सत्येंद्...
Government Hospital Jobs: सरकारी अस्पताल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 9 अप्रैल तक आवेदन करने का अवसर
अमरावती। सरकारी स्वास्थ्य...
Delhi High Court: 200 करोड़ की ठगी मामले में लीना मारिया की जमानत को लेकर आई बड़ी अपडेट
₹200 Crore Fraud Case: नई...
Scholarships Test: छात्राओं को सौ प्रतिशत तक मिलेगी छात्रवृत्ति
स्कॉलरशिप टेस्ट 5 को
Sch...
Yogi Adityanath: सीएम योगी पहुंचे स्कूल, बच्चों को बांटे गिफ्ट, ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत
वाराणसी (एजेंसी)। School ...
मोबाइल व किराना दुकान में सेंधमारी, हजारों का सामान व नकदी चोरी
सुरेशिया के वार्ड 58 का म...
Vehicle Number Plate: बरनाला में नंबर प्लेट लगाने का काम बंद, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी
शहर में नंबर प्लेट का काम...
Harpal Cheema: राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता और आम आदमी पार्टी को दिया धोखा: हरपाल चीमा
चंडीगढ़ (एजेंसी)। आम आदमी...















