हमसे जुड़े

Follow us

18.5 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More

    चीन ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में तैनात की पनडुब्बी, तनाव बढ़ा

    Nuclear-missile Submarine

    नई दिल्ली: कैलाश मानसरोवर यात्रा और सिक्किम के डोकलाम क्षेत्र में दखलअंदाजी के बाद अब चीन ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में पनडुब्बी तैनात कर दी है। चीन के इस कदम से दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। चीन ने जिस पनडुब्बी को तैनात को तैनात किया है, उसे युआन क्लास की बताया जा रहा है। भारतीय नौसेना ने चीन की इस पनडुब्बी को भारतीय समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करते देखा है। भारतीय नौसेना ने इस संबंध में साउथ ब्लॉक को भी अवगत करा दिया है।

     

    पहले भी आते रही हैं चीनी पनडुब्बी

    यह पहले मौका नहीं है जब चीनी पनडुब्बी या नौसेना पोत को भारतीय क्षेत्र में देखा गया है। इससे पहले 2014 में भी चीनी युद्धपोत और पनडुब्बियों को भारतीय समुद्र क्षेत्र में देखा गया था। तब चीन ने इस हरकत के पीछे अदन की खाड़ी में एक ऑपरेशन का हवाला दिया था। उस घटना के बाद भारत के आसपास के क्षेत्र में चीनी युद्धपोतों के घूमने का सिलसिला बढ़ा है।

     

    सरकारी समाचार एजेंसी की खबर में कहा गया है कि रविवार को अमेरिकी मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्टेथेम ने शिशा द्वीप के निकट चीन के जल क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। शिशा एक कृत्रिम द्वीप है। पड़ोसी देश इस द्वीप पर यह कहकर आपत्ति जताते रहे हैं कि चीन इसके जरिये अपनी आधिकारिक सीमा का विस्तार कर रहा है। इस मामले में अमेरिका भी कई बार आपत्ति जता चुका है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।