हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नगर परिषद् कर...

    नगर परिषद् कर्मियों ने किया प्रदर्शन

    City Council, Workers, Protest, Government, Raised, Strike

    मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। सरकार द्वारा की जा रही वायदा खिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कैथल नगर परिषद के कर्मचारियों ने झांडू़ उल्टे करके नगर में प्रदर्शन किया। इससे पूर्व उन्होंने नगर परिषद प्रांगण में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने की और संचालन इकाई उपप्रधान राजेन्द्र टांक ने किया।

    धरने पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य के उप महासचिव शिव चरण और सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव सुरेश उचाना ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वायदा खिलाफी कर रही है। उनकी मांगों पर गत सात अक्तूबर को स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन और २९ मार्च को मुख्यमंत्री ने बैठक के द्वारा उनकी मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया था।

    इसके बावजदू किसी भी मांग पर परिपत्र जारी नहीं हुआ है। इस प्रकार राज्य की भाजपा सरकार नगर पालिका के दलित कर्मचारियों के साथ भेदभाव करके उनका शोषण कर रही है। धरने में सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान जसबीर सिंह, सचिव जरनैल सिंह, सीटू के जिला सचिव अशोक शर्मा सहित कृपाल गिल, विक्की टांक, बंटी, जयप्रकाश, सुलतान, अमित, सोना सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।