हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना कोर्...

    लुधियाना कोर्ट के बाहर भिड़े दो गुट

    फायरिंग से मची भगदड़, दो युवक हुए जख्मी

    • पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही दबोचा, बाकी फरार

    लुधियाना। (सच कहूँ/जसवीर गहल) स्थानीय कोर्ट कंप्लेक्स के बाहर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मारपीट के एक मामले में पेशी पर आए दो गुट भिड़ गए। पहले मारपीट और फिर एक दम से गोलियां चलनी शुरु हो गई। जिससे वहां मौजूद वकील और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए।

    गोलियां चलने की सूचना मिलते कोर्ट कंप्लेक्स में मौजूद पुलिस मुलाजिम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देख जब आरोपी फरार होने लगे तो पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि बाकी फरार होने में कामयाब हो गए। गोली लगने से घायल पड़े दोनों युवकों को पुलिस ने डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। घायलों की पहचान जसप्रीत सिंह (28) और हिमांशु (27) के रुप में हुई है।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी सौम्या मिश्रा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल का एरिया सील कर दिया और आने जाने वाले सारे ट्रैफिक को रोक डायवर्ट कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और वहां से एक खोल भी बरामद किया। पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है जिनसे पूछताछ के दौरान कई बातें सामने आई है। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने इस मामले में युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। कहा जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलियां चली हैं, लेकिन अभी इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी स्पष्ट नहीं कर रहा है। पुलिस का कहना है कि गोली एक तरफ से चलाई गई है। यह कोई गैंगवार नहीं बल्कि पुरानी रंजिश का मामला है।

    जानकारी के अनुसार, थाना मॉडल टाउन में 2020 में घर में घुस कर मारपीट करने का एक मामला दर्ज हुआ था। जसप्रीत सिंह और हिमांशु पेशी भुगतने के लिए अदालत पहुंचे हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दूसरे गुट को पता चल गया कि हिमांशु और जसप्रीत दोनों अदालत पहुंच चुके है और बाहर खड़े किसी का इंतजार कर रहे है। इसी दौरान दूसरे गुट के भल्ला और जंडू नाम के दो युवक वहां पहुंच गए। वहां उनकी फिर से पुरानी बातों को लेकर बहसबाजी हो गई।

    इसी दौरान भल्ला और जंडू के कुछ साथी भी वहां पहुंच गए। दोनों गुटों के युवक आमने सामने हो गए और दोनों गुटों में वहां हाथापाई शुरु हो गई। वहां मौजूद लोग बाहर निकलने लगे। इसी दौरान एक गुट ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली ओर गोलियां चलानी शुरु कर दी। एक गोली हिमांशु के हाथ पर जा लगी और दूसरी गोली जसप्रीत की छाती को चीर गई। जबकि जसप्रीत की पीठ पर भी गोली के निशान हैं। गोलियां चलते ही लोग मौके से पीछे हटे साथ ही पुलिस मुलाजिम घटनास्थल की तरफ भागे। पुलिस को देख आरोपी फरार होने लगे तो पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरु कर दी।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि यह कोई गैंगवार नहीं बल्कि पुरानी रंजिश का मामला है। गोलियां कितनी चली है अभी जांच की जा रही है। कोई तीन कह रहा है तो कोई पांच। गोलियां लाइसेंसी हथियार से चलाई गई है। जिसके हथियार से गोलियां चली है उसका लाइसेंस भी कैंसिल किया जाएगा और इसके साथ-साथ घायल जो डीएमसी अस्पताल में दाखिल है उनकी हालत में सुधार है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here