हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश दिव्यांग बच्च...

    दिव्यांग बच्चो के लिए संस्थान में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन समारोह

    Chhachhrauli
    Chhachhrauli दिव्यांग बच्चो के लिए संस्थान में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन समारोह

    छछरौली] सच कहूं राजेंद्र कुमार। उत्थान संस्थान मे दिव्यांग बच्चो के लिए चल रहे पंद्रह दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह के कार्यक्रम में समाज सेवी रमेश मेहता जी मुख्य अतिथि रहे।संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपई जी तथा प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा जी ने उनका स्वागत किया तथा संस्थान में चल रहे दो सप्ताह के इस कैंप की गतिविधियों के बारे मे बताया कि कैंप में बच्चों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षा प्राप्त की। इनमें योग, सांस्कृतिक कला ,पाक कला इत्यादि गतिविधियां शामिल रही। कैंप का उद्देश्य सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना और बच्चों में आत्मविश्वास व जीवन कौशल को मजबूत कराना था।मुख्य अतिथि समाज सेवी रमेश मेहता जी ने सभी बच्चो को आशीर्वाद दिया और कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए समर कैंप एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे न केवल नई चीजें सीखते हैं, बल्कि सामाजिक संपर्क भी बढ़ाते हैं।

    अपने अंदर आत्मविश्वास विकसित करते हैं, और समुदाय के साथ जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे वास्तव में प्रतिभा के धनी होते हैं। उनमें विशेष ऊर्जा होती है जो हमें पहचानने की आवश्यकता है। हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का मौका पाता है, और यह दक्षता विकास के लिए समर कैम्प एक समर्थनशील और समावेशी वातावरण प्रदान करने का प्रयास करता है, जहाँ विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे समृद्ध हो सकें। सशक्तिकरण, समावेश, और स्वीकृति को प्रोत्साहित करके, हम इन बच्चों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित और उत्साहित करने का लक्ष्य रखते हैं।उन्होंने सभी की कला देखकर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।इंटर्नशिप करने आए यू पी ई एस तथा चितकारा यूनिवर्सिटी से आए सभी छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रख कर बताया कि उन्हे इन बच्चो के साथ काम कर बहुत अच्छा लगा उन्होंने कहा कि हर बच्चे मे कोई न कोई गुण छिपे होते है बस जरूरत है हमे उन गुणों को पहचान कर उन्हें निखारने की। कार्यक्रम में एकेडमी इंचार्ज स्वाति ठाकुर, स्पोर्ट्स इंचार्ज सुमित सोनी, डांस टीचर हनी तोमर, केयर टेकर राजेश और दीपा ने कार्यक्रम को सफल बनाया।