हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश Sirsa Rains: ...

    Sirsa Rains: सरसा में लगातार बरसते रहे बादल! बढ़ी सर्दी, बदले हालात!

    Sirsa Rains
    Sirsa Rains: सरसा में लगातार बरसते रहे बादल! बढ़ी सर्दी, बदले हालात!

    सरसा (सच कहूँ न्यूज\सुनील कुमार)। आज शनिवार को सरसा में बारिश की झड़ी ऐसी लगी कि सारा दिन ही झमाझम बारिश का दौर चलता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे से ही बारिश की झमाझम शुरू है, जिससे सर्दी का सितम और अधिक बढ़ गया है। ऐसे में लोगों का बाहर निकलना तक दूभर हो गया है। वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश बहुत फायदा देने वाली सिद्ध होगी। Sirsa Rains

    बताया जा रहा है कि इस दौरान बारिश का सिलसिला शुरू होता है, जिसका कि पहले से ही मौसम विभाग द्वारा संकेत जारी कर दिया गया था। इस बारिश से जहां पिछले काफी दिनों से ठंडक नहीं बढ़ रही थी, इसकी वजह से अब बढ़ गई है। बड़ों बुजुर्गों को तो रजाइयों में छिपे देखा गया। सड़कों पर आवाजाही भी इस बरसात के दौरान ना के बराबर देखी गई। सुबह से ही बारिश इस कदर हो रही है जिससे सूरज के दीदार भी नहीं हुए और लोग सिकुड़े हुए सिर्फ अपनी घर में ही कैद होकर रहे। Sirsa Rains

    Sirsa News: माधोसिंघाना में पहली बार लगेगा किसान मेला! 500 किसान होंगे सम्मानित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here