हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Monsoon Updat...

    Monsoon Updates: मेहरबान रहेंगे बादल, हरियाणा-पंजाब में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री …

    Monsoon Updates
    Monsoon Updates: मेहरबान रहेंगे बादल, हरियाणा-पंजाब में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री ...

    Monsoon Updates: मौसम डेस्क। डॉ. संदीप सिंहमार। इस बार देश भर के लिए मानसून का अच्छा संयोग बना रहा है। इसका संकेत केरल राज्य में समय से पहले मानसून के प्रवेश से ही मिल चुका है। इसके साथ ही भारत मौसम विभाग भी अपने दीर्घकालीन मानसून बुलेटिन में यह स्पष्ट कर चुका है कि इस बार भारत में मानसून की बरसात पिछले वर्ष की तुलना में खूब होगी। मानसून की बरसात के कारण पहाड़ी इलाकों में जहां लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है तो मैदानी क्षेत्रों में किसानों को फायदा हो सकता है। राजस्थान,हरियाण,पंजाब जैसे राज्य जो मानसून के भरोसे पर ही खेती करते हैं, उन क्षेत्रों को भी इस बार फायदा मिलने की उम्मीद है। विशेष कर राजस्थान पर इस बार मानसून मेहरबान रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं। जो इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल है। इसी के चलते भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

    Haryana News: बीपीएल परिवारों में खुशी की लहर, हरियाणा रोडवेज बस में फ्री यात्रा को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलान

    इस गति से आगे बढ़ेगा मानसून | Monsoon Updates

    दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण भारत के राज्य केरल में समय से पहले दस्तक दे चुका है। इसी के साथ ही मानसून अब धीरे-धीरे पूरे देशभर में आगे बढ़ेगा। भारत मौसम विभाग के दीर्घकालीन मौसम बुलेटिन के अनुसार इस बार मानसून औसतन रूप से पूरे देश भर में सामान्य से अधिक बरसेगा। वर्तमान में केरल के साथ लगते तटीय इलाकों व इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी के साथ ही 5 जून को कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में मानसून प्रवेश करेगा। इसके बाद 10 जून तक महाराष्ट्र,तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा व पश्चिम बंगाल को भी मानसून कवर कर लेगा। गुजरात,मध्य प्रदेश की सीमा छत्तीसगढ़ उड़ीसा,झारखंड और बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। इसी के साथ शेष गुजरात के आंतरिक इलाकों,मध्य प्रदेश के हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। वहीं गुजरात के साथ लगते राजस्थान के कुछ हिस्सों मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में 25 जून के आसपास तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

    हरियाणा,पंजाब,दिल्ली में राजस्थान में 30 जून तक सक्रिय होगा मानसून

    30 जून तक राजस्थान,दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में भी मानसून पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी से झुलस रहे हरियाणा,पंजाब,राजस्थान व दिल्ली एनसीआर को मानसून पहुंचने के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उससे पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बूंदाबांदी होती रहेगी। पर हल्की बूंदाबांदी से खेती में किसी को फायदा पहुंचाने वाला नहीं है। असली फायदा मानसून के प्रवेश के बाद ही मिलेगा।

    एक तरफ जहां किसान मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सामान्य से अधिक बारिश की संभावना के बीच चिंता की लकीरें भी है। क्योंकि मौसम विभाग पहले ही यह संभावना जाता चुका है की कुछ हिस्सों में सूखे जैसे हालात जो कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही भीषण गर्मी में मानसून के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अपने आवास पर एक बड़े स्तर की समीक्षा बैठक भी की है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी अपने स्तर पर मानसून की सामान्य से अधिक बरसात की संभावनाओं के बीच बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के पहले से ही प्रबंध करने होंगे, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here