सीएम द्वारा दुनिया भर में ‘ब्रांड पंजाब’ को उभारने के लिए आगे आने का न्योता

मुख्यमंत्री द्वारा उद्योगपतियों को राज्य के निवेश अनुकूल माहौल का लाभ लेने की अपील

  • पंजाब के पास आर्थिक विकास की अथाह क्षमता, अब दुनिया के आगेअपनी क्षमता दिखाने का समय आ चुका
  • पंजाब निवेश सम्मेलन में स्थानीय उद्योगों को मेजबान बनकर विचरना चाहिए

लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज उद्योगपतियों को 23 और 24 फरवरी को ‘निवेश पंजाब सम्मेलन’ में दुनिया भर से शिरकत करने आ रहे उद्योगों के सामने ‘ब्रांड पंजाब’ को उभारने के लिए आगे आने का न्योता दिया है। सोमवार को यहां एक सैशन के दौरान उद्योगपतियों के साथ विचार-चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में पंजाबियों को उनकी सख़्त मेहनत और उद्यमी गुणों के कारण जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी उद्यमियों ने वैश्विक स्तर पर अपनी काबलियत को सिद्ध भी किया है और अब दुनिया के आगे राज्य की अथाह क्षमता का प्रगटावा करने का समय आ चुका है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य को देश का औद्योगिक केंद्र बनाना समय की जरुरत है।

यह भी पढ़ें:– तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 284 हुई, 2323 घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहाँ उद्योपतियों को सम्मेलन के लिए न्योता देने नहीं आए बल्कि उद्योगपतियों को राज्य सरकार का सहयोग करते हुए सम्मेलन में पहुँचने वाले औद्योगिक दिग्गजों की मेजबानी करने के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए। भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राष्ट्रीय जी.डी.पी. में राज्य का तीन प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती उपजाऊ है और यहां असाधारण स्वभाव वाले लोग हैं जो देश और इसके लोगों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि स्टार्ट अपज में राज्य पहले नंबर पर है और पंजाब के उद्यमियों ने विश्व की अर्थव्यवस्था में अमिट छाप छोड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उद्योगपतियों को सम्मेलन के लिए न्योता देने के लिए चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई गए थे। उन्होंने कहा कि इन महानगरों के औद्योगिक अदारे राज्य में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाओं के बारे जान कर हैरान थे। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरुप यह उद्योगपति अब पंजाब में निवेश करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि पहले उद्योगपतियों को अपने प्रोजैकट के लिए सत्ताधारी परिवारों के साथ समझौतों पर दस्तखत करने पड़ते थे परन्तु जबसे उन्होंने राज्य की बागडोर संभाली है, अब पंजाब निवासियों के हित में समझौतों पर दस्तखत किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले रसूखदार परिवारों को इन समझौतों का लाभ मिलता था परन्तु अब पंजाबियों को इसका लाभ मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए अथक यत्न कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जल्दी ही राज्य भर में 20 समर्पित ग्रामीण औद्योगिक हब स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि यह यूनिट उद्योगपतियों को अपने यूनिट स्थापित करने में सुविधा देने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस होंगे। भगवंत मान ने अपने यूनिट स्थापित करने का चयन करने वाले उद्योगपतियों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास में तेजी लाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इस अवसर पर विधायक सर्वजीत कौर माणूके, राजिंदरपाल कौर छीना, मदन लाल बग्गा, हरदीप सिंह मुंडिया, कुलवंत सिंह सिद्धू, अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़, जिला आप ग्रामीण प्रमुख हरभूपिंदर सिंह धरोड़, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।