हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश सीएम मान ने 1...

    सीएम मान ने 12500 कच्चे अध्यापकों को किया पक्का, सौंपे नियुक्ति पत्र

    Bhagwant Mann

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने आज 12500 कच्चे अध्यापकों को बड़ी खुशखबरी दी है। मान सरकार ने 12500 कच्चे अध्यापकों को पक्का कर दिया है। कच्चे अध्यापकों की यह मांग पिछले दस साल से लटकी हुई थी। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने खुद इन अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारें इन शिक्षकों के साथ एक अप्रिय मजाक कर रही थीं।

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें बहुत कम वेतन पर काम करना पड़ता था और अपने अधिकारों की माँग करने पर उन्हें पुलिस की लाठियाँ भी खानी पड़ती थीं। अगर इन्हें ठीक करने की बात आती थी तो अधिकारी इस मामले में कई तरह की कानूनी दिक्कतें सामने लाते थे। लेकिन मैंने अधिकारियों से साफ कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा। सरकारों के पास पैसा तो बहुत है लेकिन नियत साफ होनी चाहिए। Punjab News

    वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट पर 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम ने कहा कि धीरे-धीरे इसे अन्य स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। इससे 20 हजार बच्चों को फायदा होगा। Punjab News

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के 7 जिलों की 131 कॉलोनियां हुईं वैध

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here