हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश सीएम मान और स...

    सीएम मान और स्पीकर ने देखी पंजाबी मूवी

    Bhagwant Mann
    मुख्यमंत्री भगवंत मान फिल्म कैरी ऑन जट्टा-3 को देखने के लिए पीवीआर सिनेमा में पहुंचे।

    अब फिल्मों की शूटिंग के लिए कलाकारों को विदेश में नहीं जाना पड़ेगा : मुख्यमंत्री मान

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों के साथ नई आई पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा-3 (Carry on Jatta 3) को देखने के लिए पीवीआर सिनेमा में पहुंचे। उनका वहां पर फिल्म के हीरो और निर्माता गिप्पी ग्रेवाल, बीनू ढिल्लों, कॉमेडियन भल्ला समेत सारी स्टार कास्ट ने स्वागत किया। इस अवसर पर भगवंत मान अकेले फिल्म देखने नहीं पहुंचे थे। Bhagwant Mann

    बल्कि उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी साथ में थी। फिल्म को देखने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब फिल्मों की शूटिंग के लिए कलाकारों को विदेश में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कैरी आॅन जट्टा-3 के हीरो और निर्माता गिप्पी ग्रेवाल से कहा कि अब कैरी आॅन जट्टा-3 के बाद फोर, फाइव, सिक्स, सेवन जितने भी वर्जन बनेंगे उसके लिए लंदन या फिर कनाडा नहीं जाना पड़ेगा। शूटिंग के लिए सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर यहीं पंजाब में मुहैया करवाया जाएगा। यहां पर ही लंदन और कनाडा का वैंकूवर बना देंगे। Bhagwant Mann

    यह भी पढ़ें:– Aadhaar Authentication: Good News अब आधार कार्ड का नहीं USe, केंद्र सरकार का आदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here