हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री आवास में योगाभ्यास करते हुए सीएम धामी ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की

    Dehradun News
    Dehradun News: मुख्यमंत्री आवास में योगाभ्यास करते हुए सीएम धामी ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की

    देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं योगासन किया और कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मबोध और चेतना को जागृत करने की एक समग्र प्रक्रिया है। Dehradun News

    मुख्यमंत्री धामी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे मन को स्थिर करता है और हमें आंतरिक शांति की ओर ले जाता है। यह भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, जिसने मानवीय मूल्यों को हमेशा सर्वोच्च स्थान दिया है।” उन्होंने बताया कि भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक योग आज विश्व भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। योग ने न केवल भारत की प्राचीन परंपराओं को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है, बल्कि इसे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन का पर्याय भी बनाया है।

    सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुत प्रस्ताव के बाद 177 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली। इस पहल ने योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी। उत्तराखंड योग और ऋषि-मुनियों की पवित्र भूमि है। हमारी सरकार ने योग को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। योग से न केवल स्वास्थ्य लाभ हो रहे हैं, बल्कि यह रोजगार सृजन का भी एक माध्यम बन रहा है। Dehradun News

    मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए शुरू की गई नई योग नीति का जिक्र किया। इस नीति के तहत योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण, योग केंद्रों का विकास और पर्यटन से जुड़े योग रिट्रीट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग आधारित पर्यटन से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, योग के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर और अधिक प्रचारित किया जाएगा।

    इस आयोजन में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी के साथ योग करने का अनुभव प्रेरणादायक रहा। हम सभी को योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे न केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, बल्कि हर दिन योग को अपनाएं। स्वस्थ शरीर और मन से ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। Dehradun News

    यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणा, जानें…